जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में रामदास अठावले, कहा- देश में 'हम दो, हमारे एक' की होनी चाहिए नीति

By अंकित सिंह | Sep 04, 2021

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने इस पर अपनी राय रखी है। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अपनी राय रखते हुए रामदास अठावले ने कहा कि हमें अपने देश की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने की जरूरत है। 'एक परिवार, एक बच्चा' नीति से जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है। हमारी पार्टी का मानना ​​है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए 'हम दो हमारा एक' नीति होनी चाहिए। रामदास अठावले ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए जल्दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक प्रस्ताव रखेगी। गुजरात दौरे पर गए रामदास अठावले से जब अहमदाबाद में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह गुजरात के उपमुख्यमंत्री का अपना बयान हो सकतेा है। मेरा मानना है कि हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने का देश में कोई सवाल ही नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: क्या शिवसेना से फिर गठबंधन करेगी भाजपा? प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने दिया यह जवाब

अठावले ने कहा कि हिंदू या मुस्लिम दोनों की आबादी जस का तस बना रहेगा। ऐसा नहीं है कि कुछ वर्षों में मुस्लिम आबादी अचानक बढ़ी है। उन्होंने बार-बार साफ तौर पर कहा कि बढ़ती जनसंख्या हमारे देश के लिए चिंता की बात है। अगर हमें देश का विकास करना है तो हमारी आबादी को कम करना होगा।

 

प्रमुख खबरें

रोबोट और शादी (व्यंग्य)

IPL 2024 PlayOff Scenario: आईपीएल 2024 प्लेऑफ की जंग, मुंबई-आरसीबी की उम्मीदें खत्म! अन्य टीमें कैसे करेंगी क्वालीफाई, यहां समझे पूरा समीकरण

Karnataka Sex videos scandal: सेक्स वीडियो कांड में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुकआउट सर्कुलर जारी

JNU PG Admission 2024: PG Courses के लिए जेएनयू में रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और अन्य जानकारी