क्या शिवसेना से फिर गठबंधन करेगी भाजपा? प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने दिया यह जवाब

Chandrakant Patil
अंकित सिंह । Sep 4 2021 8:10PM

महाराष्ट्र इकाई के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील से सवाल किया गया। चंद्रकांत पाटील ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी अब ऐसे दलों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी जिन्होंने धोखा दिया है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी की सरकार है। हालांकि यह गठबंधन चुनावी नतीजों के बाद बना था। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा एक साथ विधानसभा चुनाव में गई थी। शिवसेना और भाजपा गठबंधन को बहुमत भी मिला। लेकिन मामला मुख्यमंत्री पद को लेकर फंस गया। शिवसेना लगातार मुख्यमंत्री पद की मांग करती रही जबकि भाजपा ने साफ तौर पर कह दिया कि वह बड़ी पार्टी है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद उसी के पास रहेगा। इन तमाम घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूट गया। शिवसेना फिलहाल कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से शासन में है। हालांकि इन तीनों दलों में भी लगातार खटपट की खबर रहती है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावना के बीच इन राज्यों ने जारी किए दिशा निर्देश

कई बार ऐसे संकेत भी मिले कि शायद महाराष्ट्र में शिवसेना एक बार फिर से भाजपा के साथ आ जाए। इसी को लेकर महाराष्ट्र इकाई के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील से सवाल किया गया। चंद्रकांत पाटील ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी अब ऐसे दलों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी जिन्होंने धोखा दिया है। उनका इशारा शिवसेना की तरफ था जिसने भाजपा से दशकों पुराना गठबंधन तोड़कर राज्य में 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। 

इसे भी पढ़ें: ईडी के इस्तेमाल को लेकर शरद पवार का केंद्र पर निशाना, कहा- विपक्ष पर डाला जा रहा दबाव

पाटिल ने जालना में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को राज्य के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है तथा इसलिए ऐसे लोगों से गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुशल प्रशासन के नाम पर वोट लिए थे, लेकिन बाद में पाला बदल लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जिन्होंने (शिवसेना के संदर्भ में) विधानसभा में 56 सीटों के दम पर मुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया या जिसने (राकांपा) 54 सीटों के साथ उपमुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया या जिन्होंने (कांग्रेस) 44 सीटों के साथ राजस्व मंत्री का पद हासिल कर लिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़