राष्ट्रपति से मिले रामदास अठावले, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप एवं सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नयी दिल्ली में हुई। मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

Jammu and Kashmir Udhampur Encounter | उधमपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई