अगर राहुल गांधी योग करते तो नहीं हारते लोकसभा चुनाव: रामदेव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

मुंबई। योग गुरू रामदेव ने बुधवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया और इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं ‘‘भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते है।’’ रामदेव ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर ‘‘बड़े काम’’ किये जाएंगे।

 

योगगुरू 21 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं।

इसे भी पढ़ें: योग से शुरू होता है जीवन निर्माण का नया दौर

रामदेव ने कहा, ‘‘इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है। इससे पहले इंदिरा जी और नेहरू जी लुके छिपे योग करते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनकी (नेहरू गांधी परिवार की) बाद की पीढियों ने योग को सम्मान नहीं दिया। इसलिए उनके राजयोग में भी थोड़ा सा गड़बड़ हो गया। ’

 

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America