Uttarakhand : रामदेव ने वोट डाला, लोगों से सनातन शक्तियों को मजबूत करने वाली सरकार चुनने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

हरिद्वार। योग गुरू रामदेव ने हरिद्वार में अपना वोट डाला तथा लोगों से देश में सनातन शक्तियों को मजबूत करने वाली सरकार चुनने को कहा। रामदेव सुबह लगभग 10 बजे अपने करीबी सहयोगी और पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ हरिद्वार के कनखल में दादूबाग मतदान केंद्र पहंचे और मतदान के लिए कतार में खड़े हो गए। अपनी बारी आने पर मतदान करने के बाद रामदेव ने सभी मतदाताओं से अपना वोट देने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh : बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 11 बजे तक 28 फीसदी से अधिक मतदान

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने वोट दिया है। रामदेव ने कहा कि संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे देश में सनातन शक्तियों को मजबूत करने वाली सरकार चुनें। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत से सीधा मुकाबला है।

प्रमुख खबरें

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार

Yemen में तेज संघर्ष और नागरिक मौतों के बीच Saudi Arabia ने 5 मिसाइलें नष्ट कीं