Priyanka Gandhi पर दिए गए विवादित बयान पर Ramesh Bidhuri ने दी सफाई, माफी भी मांगी

By एकता | Jan 05, 2025

कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित बयान देकर दिल्ली की राजनीति गरमा दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बिधूड़ी के बयान की आलोचना की है। कांग्रेस ने बिधूड़ी से माफी की मांग की है। इन सब के बीच बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई दी और साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी।

इसे भी पढ़ें: PM Modi से बदला लेने के लिए तैयार बैठी है दिल्ली की जनता, Arvind Kejriwal ने ऐसा क्यों कहा?

बयान पर क्या सफाई दी थी?

रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, 'लालू यादव, जो उनकी (कांग्रेस) सरकार में मंत्री थे, ने जो कहा था कि उन्हें सबसे पहले हेमा मालिनी के बारे में जो कहा उसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। मैंने जो कहा, मैंने उसकी तुलना पहले कही गई बातों से की। पवन खेड़ा को सबसे पहले पीएम के पिता के बारे में जो कहा उसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।'

बिधूड़ी ने साफ तौर पर कहा कि वह कांग्रेस को जवाब देने के लिए उन्हीं की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जब दो लोग गलती करते हैं, तो दोनों को सुधारना पड़ता है। अगर कांग्रेस अपनी गलती सुधारेगी, तो हम भी वही करेंगे, यह पाखंड है, उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। इसलिए उन्हें कोई मुद्दा चाहिए जिस पर वे वोट मांग सकें। इसलिए वे मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा