आतिशी के आरोपों पर रमेश बिधूड़ी का पलटवार, बोले, CM परेशान हैं, AAP के पास कोई कार्यकर्ता नहीं बचा

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पार्टी के स्वयंसेवकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पीड़न और धमकी का सामना करना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में 15 जनवरी के बाद से कालकाजी के विभिन्न हिस्सों में आप कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर धमकाने की सात घटनाओं का हवाला दिया। आतिशी ने चुनाव आयोग से आप स्वयंसेवकों को कथित तौर पर डराने और परेशान करने के लिए बिधूड़ी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की मांग की।

इतना ही नहीं, बिधूड़ी ने कहा कि फेक वीडियो बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मैने आयोग को पत्र लिखा है। आतिशी ने लिखा था कि अपने उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता निर्वाचन क्षेत्र में घूम-घूम कर खुलेआम आप कार्यकर्ताओं को गालियां दे रहे हैं और शारीरिक रूप से डरा रहे हैं। इस संबंध में मैंने आपको कल एक पत्र भी लिखा था।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025: क्या दिल्ली में इस बार बिगड़ जाएगा 'आप' पार्टी का खेल, समझिए सियासी समीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं फिर से आपके ध्यान में ऐसी कुछ और घटनाएं लाने के लिए लिख रही हूं जो जमीनी स्तर पर हुई हैं, जैसा कि कल के पत्र के सार्वजनिक डोमेन में आने के बाद हमारे स्वयंसेवकों द्वारा बताया गया है। इससे पहले आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे और कालकाजी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की थी। आतिशी ने आरोप लगाया कि वे आप कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। आतिशी ने एक्स पर लिखा कि कालकाजी में हार के डर से रमेश बिधूड़ी जी के भतीजे और रिश्तेदार गुंडागर्दी पर उतर आए। कल शाम को भाजपा वालों ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराया, धमकाया और ज़ोर-ज़बरदस्ती की। कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बदतमीज़ी की।

प्रमुख खबरें

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है