रमेश बिधूड़ी का तंज, इटली से लौटकर राहुल गांधी ने जांच करवाई या नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यहां बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता को पहले तो यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली से लौटने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी या नहीं। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद बिधूड़ी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस संक्रामक रोग है, ऐसे में राहुल गांधी को लोगों के बीच जाने से पहले अपनी गहन जांच करवानी चाहिए थी। गौरतलब है कि गांधी ने बुधवार को दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। 

बिधूड़ी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी हाल में इटली से लौटे हैं। मैं नहीं जानता कि हवाईअड्डे पर उनकी जांच हुई है या नहीं। उन्हें लोगों के बीच जाने से पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने कोरोना वायरस की जांच करवाई या नहीं। लोगों की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है।’’ देश में अब तक कोरोना वायरस के 28 मामले सामने आए हैं जिनमें से 16 इटली से आए पर्यटकों के हैं। कांग्रेस की ओर से यह नहीं बताया गया है कि गांधी हाल में किसी यात्रा पर थे या नहीं।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए