रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन रद्द किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2016

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पिछले महीने पार्टी से निकाले गए प्रोफेसर रामगोपाल यादव का निष्कासन आज रद्द कर दिया। सपा मुखिया ने यहां जारी एक बयान में कहा कि रामगोपाल का सपा से निष्कासन रद्द किया जाता है और वह पहले की ही तरह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, महासचिव एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि रामगोपाल को पिछली 23 अक्टूबर को भाजपा के साथ साठगांठ करने और पार्टी के साथ अनुशासनहीनता के आरोप में छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। उनके निष्कासन का पत्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जारी किया था। हालांकि रामगोपाल ने बुधवार को राज्यसभा में सपा के नेता के तौर पर अपना पक्ष रखा था तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि रामगोपाल के लिए पार्टी में वापसी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। रामगोपाल हाल में समाजवादी परिवार में वर्चस्व के विवाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए थे। उनके निष्कासन को मुख्यमंत्री के विपक्षी यानी शिवपाल सिंह यादव गुट की बड़ी जीत माना गया था।

 

प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा