By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2018
न्यूयॉर्क। रेमन लगुआर्ता ने बुधवार को दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने भारतीय मूल की इंद्रा नूयी की जगह ली। नूयी ने 24 साल बाद कंपनी छोड़ी थी। पिछले 12 सालों से वह सीईओ के पद पर थी। हालांकि सुगम तरीके से बदलाव सुनिश्चित करने के लिए नूई 2019 की शुरूआत तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी। पेप्सिको के निदेशक मंडल ने अगस्त में 54 वर्षीय लगुआर्ता को नूयी का उत्तराधिकारी घोषित किया था।