'जन प्रतिनिधि की जवाबदारी भी बड़ी', नहीं मिली राणा दंपत्ति को HC से राहत, अर्जी खार‍िज

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने की जिद करने वाली सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। दंपत्ती ने अपने खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज हो गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है। 

कोर्ट ने कहा कि पुलिस की ओर से कही गई बातों में तथ्य है कि राणा दंपत्ति की वजह से कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गयी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता एक जन प्रतिनिधि हैं ऐसे में उनकी जवाबदारी भी बड़ी है। बड़ा पद बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है। इसलिए ऐसे लोगों को जिम्मेदारी की भावना से बोलना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: क्यों हुई है नवनीत राणा की गिरफ्तारी? महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया यह जवाब

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख और उद्धव ठाकरे के भाई राज ठाकरे द्वारा राज्य को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद राज्य में एक नया सियासी बवाल पैदा हो गया। राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर 3 मई तक सभी लाउडस्पीकर नहीं हटा दिए जाते, तो मनसे अजान के बदले हनुमान चालीसा बजाएगी। इसके बाद इस विवाद में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी कूद पड़ी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने  को मिला। बाद में शाम होते-होते राणा दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।  

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता