शादी के बाद राणा दग्गुबाती का पहला जन्मदिन, अल्लू अर्जुन ने एक्टर को इस खास नाम से विश किया

By रेनू तिवारी | Dec 14, 2020

बाहुबली के भल्लादेव एक्टर राणा दग्गुबाती आज ( 14 दिसंबर 2020) अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राणा दग्गुबाती साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। दक्षिण सहित पूरे भारत में उनकी काफी जबरदस्त फैन फोलोइंग है। उनके जन्मदिन पर परिवार, दोस्त, कूलीग सहित तमाम फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। राणा दग्गुबाती ने एक सेलेब्रिटी और तमाम लोगों की प्रेरणा होने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कोविड-19 के काल में जन्मदिन हैदराबाद में अपने घर पर ही मना रहे हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, नानी और अन्य हस्तियों ने राणा को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

अल्लू अर्जुन राणा दग्गुबाती को उनके जन्मदिन पर शुभकामना देने वाले पहले सेलिब्रिटी में से एक थे। उन्होंने राणा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और अपनी इच्छाओं को व्यक्त किया। सभी का ध्यान अपनी ओर खीचते हुए अल्लू ने राणा को आग (फायर) करते हुए संबोधित किया और जन्मदिन मुबारक का कहा। ट्विटर पर अल्लू अर्जुन ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे फेरीवीयर फायर बीटीडब्ल्यू , हाल के दिनों में हमारी एक भी फोटो नहीं मिल रही, मैं पुरानी फोटो शेयर नहीं करना चाहता था।  

 

नानी ने राणा को कहा दिल से बच्चा

 साउथ सुपरस्टार नानी ने राणा दग्गुबत्ती को उनके 36 वें  जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश करते हुए एक पोस्ट लिखा। नानी ने पोस्ट में राणा के लिए लिखा-  ये बड़ा सा आदमी जिसका दिल बच्चे जैसे हैं। ये मेरे खास दोस्त को जन्मदिन की बधाई। राणा एक ऐसा दोस्त जो हमेशा साथ नजर आया है। 

इसे भी पढ़ें: 'द डर्टी पिक्चर’ एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की मौत, संदिग्ध हालात में घर में मिला शव  

शादी के बाद राणा का पहला जन्मदिन 

राणा ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद ये उनका पहले जन्मदिन है। यह मौका काफी खास था दोनों के लिए लेकिन राणा ने कोरोना काल की गंभीर परिस्थिती को समझा और घर पर रहने का फैसला किया। 

 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत