वाइफ के जन्मदिन पर राणा दग्गुबाती ने होस्ट की पिज्जा पार्टी, लॉकडाउन में मिहिका संग लिए थे सात फेरे

By रेनू तिवारी | Dec 19, 2020

बाहुबली के भल्लादेव यानी राणा दग्गुबाती शादी के बाद अपनी पत्नी का पहला जन्मदिन उनके साथ मना रहे हैं। इसी साल राणा दग्गुबाती इंटीरियर डिजाइनर मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। राणा ने कोरोना वायरस के खतरे का ध्यान रखते हुए हैदराबाद वाले घर पर  मिहिका के लिए एक कैंडल-लाइट पिज़्ज़ा पार्टी होस्ट की। राणा दग्गुबाती ने अपनी पत्नी मिहिका बजाज को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में मिहिका की तस्वीर थी जिसमें वह हल्की लाइटों में कैक और कई सारे पिजा के बीच बैठी हुई दिखाई पड़ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: एनसीबी के नोटिस का करण जौहर ने दिया जवाब, कहा- पार्टी में किसी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ  

राणा और मिहिका लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे दोनों ने परिवार में एक दूसरे के बारे  में बताया और परिवार की हां मिल गयी जिसके बाद  राणा और मिहेका ने 8 अगस्त को दोनों परिवारों के तत्काल परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में रामानायडू स्टूडियो में शादी कर ली। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द