राणा सोढी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का सम्मान

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 08, 2021

चंडीगढ़  पंजाब के खेल मंत्री राणा गरमीत सिंह सोढी ने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और जकार्ता पैरा-एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह को आज यहां नकद पुरुस्कारों से सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों द्वारा स्व-रोजग़ार के लिए लिए गए कजऱ् में से 50-50 हज़ार की राशि माफ की

समागम के दौरान अपने संबोधन के दौरान खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि हालाँकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाडिय़ों समेत ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले बाकी खिलाडिय़ों को कुल 28.36 करोड़ रुपए की राशि से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है परन्तु तब नीरज चोपड़ा ज़रूरी व्यस्तताओं के कारण पहुँच नहीं सके थे, जिनको आज नकद पुरुस्कार से सम्मानत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नकद राशि प्राप्त करने से वंचित रहे पैरा खिलाड़ी गुरलाल सिंह को भी राशि का चैक सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के खिलाड़ी 2024 के पैरिस ओलंपिक में इससे भी अधिक पदक देश की झोली में डालेंगे।

खेल मंत्री ने ऐलान किया कि अगले दिनों के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को भी विशेष समागम करवा के इनाम वितरित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की नई खेल नीति रंग ला रही है और पंजाब फिर से खेलों में अपने शीर्ष स्थान की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार संबंधी विधान सभा की विशेष कमेटी ने रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी

बता दें कि पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक खेल में शानदार कारगुज़ारी दिखाने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा नगद इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। इस समागम के दौरान टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता 10 पुरुष हॉकी खिलाडिय़ों मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, रुपिन्दर पाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह को 2.51 -2.51 करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की 2 खिलाडिय़ों गुरजीत कौर और रीना खोखर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रिजऱ्व गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और एक फाइनलिस्ट एथलीट कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपए और इन खेलों में हिस्सा लेने वाले छह अन्य खिलाडिय़ों एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह, निशानेबाज़ अंगदवीर सिंह बाजवा और अंजुम मौदगिल, मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर और पैरा बैडमिंटन महिला खिलाड़ी पलक कोहली को 21-21 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल  राज कमल चौधरी, डायरैक्टर खेल श्री डी.पी.एस. खरबन्दा, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) डा. जगबीर सिंह चीमा, रजिस्ट्रार कर्नल नवजीत सिंह संधू, पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री करण गिलहोत्रा, हॉकी ओलंपियन अजीत सिंह, तेनजि़ंग नौर्गे ऐवार्डी कर्नल सरफऱाज सिंह और संयुक्त डायरैक्टर श्री करतार सिंह समेत समूह पंजाबी ओलंपिक खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Lamine Yamal और Oyarzabal का डबल धमाल, World Cup में स्पेन ने सऊदी अरब को चटाई धूल

FIFA World Cup में बड़े उलटफेर का दिन, Iran ने Belgium को रोका; Cape Verde ने Uruguay को चौंकाया

Muharram पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! Bihar के CS-DGP ने दिए कड़े निर्देश

सिर्फ Cristiano Ronaldo को पास देने का दबाव? साथी खिलाड़ी ने World Cup में खोला बड़ा राज