Bhansali की Love & War की Release Date से उठा पर्दा, 2027 में मचाएगी धमाल

By एकता | Apr 17, 2026

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से चल रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। यह फिल्म अब 21 जनवरी, 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: Shaheen Bhatt ने फ्लॉन्ट की अपनी Engagement Ring, जानें कौन हैं Alia Bhatt के होने वाले जीजा Ishaan Mehra?

सेट से वायरल हुईं रणबीर और विक्की की खास तस्वीरें

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल एयर फोर्स की वर्दी में नजर आ रहे थें। एक फाइटर जेट के पास खड़े इन दोनों कलाकारों का सधा हुआ अंदाज, एविएटर सनग्लासेस और वर्दी का अनुशासन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में ये दोनों कलाकार ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: सपनों जैसा रहा 10 साल का सफर, फिल्म 'टोस्टर' में Rajkummar Rao के साथ 'कंजूस की पत्नी' बनीं Sanya Malhotra

क्या है फिल्म की कहानी?

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म एक जटिल लव ट्रायंगल पर आधारित है। फिल्म की कहानी दो ऑफिसर (रणबीर और विक्की) और आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें आलिया का किरदार अपने कर्तव्य और निजी भावनाओं के बीच एक भावनात्मक संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा। भंसाली के साथ रणबीर कपूर का यह दूसरा प्रोजेक्ट है, इससे पहले उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' में उनके साथ काम किया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा