शादी के तीन दिन बाद ही काम पर वापस लौटे रणबीर-आलिया, जल्द आएँगे इन अपकमिंग मूवीज़ में नज़र

By प्रिया मिश्रा | Apr 19, 2022

बॉलीवुड के लवबर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को ही सात फेरे लिए हैं। लेकिन दोनों एक्टर्स अपने काम को लेकर इतने ज्यादा डेडिकेटेड की शादी के 3 दिन बाद ही काम पर लौट आए हैं। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कई फिल्में जल्दी रिलीज होने वाली है और कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है। आइए नजर डालते हैं रणबीर और आलिया की अपकमिंग मूवीज पर

ब्रह्मास्त्र

निर्देशक अयान मुखर्जी यह फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर की सबसे अहम फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म को बनाने में पांच साल का समय लगा है। खबरों की मानें तो इसी फिल्म से रणबीर और आलिया के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रहा है।


शमशेरा

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त बी एम किरदार में नजर आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने मेहँदी के लिए पहना था डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा, 180 टेक्सटाइल पैच और 3 हजार घंटे में हुआ था तैयार


एनिमल

फिल्म कबीर सिंह हिफाजत निर्देशक संदीप रेड्डी अपनी अगली हिंदी फिल्म एनिमल बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म खास बताई जा रही है क्योंकि इसमें रणबीर एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पिक्चर जो काफी दिनों से है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य रोल में है। फिल्म का निर्माण और निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने ब्लैक ऑउटफिट में तोड़ डाली बोल्डनेस की सारी हदें, फोटोज़ देख मचल उठेगा मन


डार्लिंग्स

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह भी मुख्य किरदार में हैं।


जी ले जरा 

जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदारों में हैं। आई लव यू अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म रोड पर होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के गाने पर जमकर थिरके लवबर्ड्स रणबीर और आलिया, बाहों में बाहें डालकर किया डाँस, देखें वायरल वीडियो

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म

डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। आई लव यू अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आ पाया है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Turkey में मुगलों के सम्मान पर भारत में मचा बवाल, NATO Summit में आखिर क्यों दिखाए गए 16 Turkic Empires?

Hand Bracelet For Dark Dresses: डार्क ड्रेसेस के साथ पहनें ये Hand Bracelet, मिलेगा स्टाइलिश Party Look

Karachi में सरकारी Price Control फेल, पाकिस्तान में गहराया आटा संकट, रोटी को तरसे लोग

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है