Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल

By एकता | Jul 30, 2026

काफी समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, उसका ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में जारी किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई और दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया।

भगवान राम बने रणबीर कपूर, सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर शांत, गंभीर और आत्मविश्वास से भरे नजर आए हैं। उनके लुक और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं, सीता के रोल में साई पल्लवी का सरल और सुंदर रूप देखने को मिला। ट्रेलर के आखिर में उनका तलवार चलाते हुए दिखाया गया सीन भी लोगों को चौंकाने वाला रहा।

इसे भी पढ़ें: मम्मी बनीं Karishma Tanna, गुरु पूर्णिमा के दिन घर आया नन्हा मेहमान, वरुण संग शेयर की गुड न्यूज

अरुण गोविल ने निभाया दशरथ का किरदार

फिल्म में राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आए हैं। ट्रेलर में उनकी भावुक अदाकारी की भी झलक देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।

इन किरदारों की भी दिखाई गई झलक

ट्रेलर में कैकेयी, मंथरा, शूर्पणखा और लक्ष्मण जैसे अहम किरदारों की भी पहली झलक दिखाई गई है। शूर्पणखा की नाक काटने वाला मशहूर दृश्य भी ट्रेलर का हिस्सा है। शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह प्रभावशाली लगीं, जबकि लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की छोटी लेकिन खास झलक देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई

सोशल मीडिया पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। खास तौर पर रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण वाले किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के शानदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।

प्रमुख खबरें

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य

Malkangiri में पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपति को उतारा मौत के घाट, 13 वर्षीय बेटा जख्मी

कर्ज वसूली के दबाव में किसान की आत्महत्या पर वित्तीय कंपनियों पर लगेगा मर्डर का केस: Eknath Shinde