Ranbir Kapoor ने राज कपूर फिल्म महोत्सव की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2024

पणजी। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने दादा और दिग्गज फिल्म निर्माता राज कपूर की जन्मशताब्दी के मौके पर दिसंबर में देश भर में एक फिल्म महोत्सव आयोजित करने की रविवार को घोषणा की। इस फिल्म महोत्सव में राज कपूर की पुरानी हिट फिल्में दिखाई जाएंगी। रणबीर यहां 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में फिल्म निर्माता राहुल रवैल के साथ बातचीत कर रहे थे। यह महोत्सव 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले उनके सम्मान में आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: फिल्म की शूटिंग से पहले Ranveer Singh के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे Aditya Dhar, टेका मत्था, देखें तस्वीरें

रणबीर ने यहां कला अकादमी के खचाखच भरे सभागार में कहा, 'हम 13 से 15 दिसंबर तक पूरे भारत में राज कपूर फिल्म महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। हम राज कपूर की 10 फिल्मों का परिवर्तित संस्करण दिखाएंगे।'

इसे भी पढ़ें: किस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर होने लगी Tamannaah Bhatia और Vijay Varma की शादी की चर्चाएं?

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी आएंगे (फिल्म महोत्सव देखने के लिए)। मुझे याद है कि जब मैं पहली बार आलिया से मिला था तो उसने मुझसे पूछा था ‘किशोर कुमार कौन हैं?’ यह जीवन का चक्र है, लोग भूल जाते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें।'

प्रमुख खबरें

Kidambi Srikanth ने वापस लिया नाम, IOA Athletes Commission चुनाव में अब 10 दावेदार

Derek O Brien का तंज, INDIA Rally के बाद BJP नेतृत्व सड़कों पर कर रहा नकल

वाणिज्य मंत्रालय का Scotch Whisky आयात पर शुल्क रियायतें बनाए रखने का भरोसा

Asian Champions Trophy: भारत ने South Korea को 8-0 से हराया, सेमीफाइनल में फिर होगी भिड़ंत