Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल को लेकर Ranbir Kapoor का बड़ा खुलासा, क्या फिर Deepika के साथ रोमांस करेंगे अभिनेता?

By एकता | May 07, 2023

अभिनेता रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल का फैंस पिछले 10 साल से इंतजार कर रहे हैं। अब इसको लेकर अभिनेता ने खुद फैंस को एक बहुत बड़ा हिंट दिया है। हाल ही में फैंस के साथ वर्चुअल चैट में रणबीर ने 'ये जवानी है दीवानी' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अयान मुखर्जी के पास फिल्म के सीक्वल के लिए एक 'अच्छी कहानी' थी, लेकिन वह ब्रह्मास्त्र बनाने में व्यस्त हो गए।

इसे भी पढ़ें: जून नहीं इस महीने सिनेमाघरों में धमाका करेगी Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan, मेकर्स ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट

रणबीर कपूर ने चैट के दौरान फिल्म के सीक्वल के प्लाट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कहानी 10 साल आगे की होगी, जिसमें यह दिखाया जायेगा कि बन्नी, नैना, अवि और अदिति को अपने जीवन में कहाँ हैं। मुझे लगता है कि उन किरदारों को एक्सप्लोर करना काफी दिलचस्प और अच्छा होगा।' बता दें, 'ये जवानी है दीवानी' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन थे। फिल्म की कहानी इन चारों की दोस्ती, अपनी-अपनी जिंदगी और लव लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई गयी थी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक