RRR को कमाई के मामले में रणबीर कपूर की Brahmastra ने पछाड़ा, जानें रिलीज से पहले कैसे दी मात

By रेनू तिवारी | Sep 07, 2022

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म पर बनाने और उसके प्रमोशन में निर्माताओं द्वारा एक मोटी रकम खर्च की जा चुकी हैं। अब फिल्म को हिट होगी या फ्लॉप पूरी तरह से दर्शकों पर निर्भर करता हैं। फिल्म में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका निभा रहे जिनके पास कुछ ब्रह्माण्ड से जुड़ी शक्तियां हैं। हॉलीवुड की एवेंजर्स की सीरीज से मिलती जुलती, भारतीय मान्यताओं को लेकर यह फिल्म बनाई गयी हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

 

इसे भी पढ़ें: Radhika Apte Birthday Special: कभी न्यूड सीन पर मचा था बवाल, रिलीज नहीं हुई थी फिल्म लेकिन आज ओटीटी क्वीन है अभिनेत्री

अब एक रिपोर्ट आ रही है जिसमें यह दावा किया जा सकता है कि रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र साउथ की सुपरहिट फिल्म आरआरआर को कमाई के मामले में पीछे छोड़ने वाली हैं। जी हां लगातार विवादों का और बहिष्कार का सामना कर रही ब्रह्मास्त्र फिल्म आरआरआर को वीकेंड की कमाई के मामले में पीछे छो़ड़ दिया है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि आरआरआर की तुलना में वीकेंड के लिए एडवांसब बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने बाजी मारी हैं। फिल्म के एक लाख 31 हजार से ज्यादा के टिकट अब तक बिक चुके हैं। वहीं आरआरआर की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग केवल एक लाख नो हजार टिकटो की हुई थी। रणबीर के साथ फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: ग्लैमरस ऑउटफिट में कातिलाना अदाएं, Tejasswi Prakash की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर मदहोश हुए फैंस


फिल्म अभी भी यश की KGF 2 से पीछे है, जिसमें पहले दिन बिकने वाले टिकटों की संख्या सबसे अधिक थी। इस बीच, पहले दिन महामारी के बाद राष्ट्रीय सीरीज में एक फिल्म के लिए टिकटों की संख्या देखें।


केजीएफ 2 [हिंदी] - 5,05,000

ब्रह्मास्त्र [मंगलवार रात 11.30 बजे] - 1,31,000

83 - 1,29,000

भूल भुलैया 2 - 1,12,000

आरआरआर [हिंदी] - 1,09,000

लाल सिंह चड्ढा - 64,000

गंगूबाई काठियावाड़ी - 61,000

जुगजुग जीयो - 56,000

शमशेरा - 50,000

सम्राट पृथ्वीराज - 45,000


प्रमुख खबरें

BJP Candidate List: पूनम महाजन का टिकट कटा, BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से 26/11 केस के वकील पर लगाया दांव

ED के समन की अनदेखी करने के मामले में ‘AAP’ विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत मिली

Whatsapp ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, अगर एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो भारत में आपना काम बंद कर दूंगा

Bihar के पश्चिम चंपारण जिले में बारातियों को ले जा रही जीप ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत