Brahmastra का टीज़र रिलीज करने विशाखापत्तनम पहुंचे रणबीर कपूर, गर्मजोशी से हुआ स्वागत, आलिया भट्ट इवेंट से रहीं गायब

By एकता | May 31, 2022

बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट अभिनेताओं में शुमार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में अभिनेता आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित ब्रह्मास्त्र के टीज़र रिलीज कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी और एसएस राजामौली भी मौजूद रहें। विशाखापत्तनम पहुंचते ही लोगों ने रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और एसएस राजामौली का बड़ी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और उनपर फूलों की बरसात भी की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Anushka Sen Korean Diaries: ब्लैक बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती नजर आईं अनुष्का सेन, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

ब्रह्मास्त्र के टीज़र रिलीज इवेंट से फिल्म की लीड अभिनेत्री आलिया भट्ट गायब थीं क्योंकि वह इस समय अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया बेशक शारीरिक रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। अभिनेत्री ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर के भेजा था, जिसे कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया। इस वीडियो में आलिया भट्ट ने फैंस से अपनी आगामी फिल्म को 9 सितंबर को सिनेमाघरों में जाकर देखने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काश मैं आज सबके साथ होती। मुझे पूरी टीम, अयान और रणबीर की याद आ रही है। लेकिन मैं वहाँ स्पिरिट में हूं और खासकर रणबीर के दिल में हूँ।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

RBI 7 अक्टूबर को Repo Rate 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है, 21 बैठकों बाद पहला इजाफा संभव

Harmanpreet Kaur के इस्तीफे के बाद Smriti Mandhana संभाल सकती हैं कप्तानी

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत