24 भारतीय थे सवार, तभी हुआ धमाका, होर्मुज में गैस टैंकर पर मिसाइल अटैक के बाद एक्शन में आया भारत

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2026

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को बताया कि 16 नवंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर तारा गैस पर मिसाइल से हमला किया गया। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। सभी 25 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। एक्स पर एक पोस्ट में सोनोवाल ने कहा कि अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा 16 नवंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' पर मिसाइल से हमला हुआ, जिस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। सभी 24 भारतीय नागरिकों सहित कुल 25 क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटों में वहां कम से कम चार तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने की खबर है। ईरानी नौसेना ने बताया कि पूर्वी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नौसैनिक खदान (नेवल माइन) से टकराने के बाद चौथे टैंकर में आग लग गई। ईरानी नौसेना का आरोप है कि यह जहाज अपने नेविगेशन सिस्टम को बंद करके एक प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Iran को हराना असंभव है! अब अमेरिकी नेताओं ने भी कबूल कर लिया सच, बस एक रास्ता है...

ईरानी सरकारी प्रसारक 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग' (IRIB) द्वारा जारी एक बयान में, ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के पूर्व में एक प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था और उस समय उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे। ईरानी नौसेना ने शिपिंग ऑपरेटरों को चेतावनी भी दी कि वे देश के सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बिठाए बिना प्रतिबंधित समुद्री इलाकों में प्रवेश न करें। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है, "सशस्त्र बलों के साथ तालमेल के बिना और नियमों के खिलाफ की गई किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि का नतीजा यह हो सकता है कि जहाज बारूदी सुरंगों (माइंस) से टकरा जाए या उसमें आग लग जाए।" वहीं, UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने ओमान के खसाब से सात नॉटिकल मील दूर एक टैंकर पर हमले की जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं, हालांकि जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ये ताजा घटनाएं उस रिपोर्ट के बाद सामने आई हैं, जिसमें ईरानी नौसेना ने बताया था कि शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास तीन तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गए और उनमें आग लग गई।

प्रमुख खबरें

Paradip तट के पास संकट में फंसे MV Vishva Uday के 27 क्रू मेंबर्स बचाए गए

देशभर में 10,000 हेक्टेयर पर Green Ammonia के ट्रायल, Urea से ज्यादा असरदार

Harshal Patel अब Gujarat Titans में खेलेंगे, SRH से 4 करोड़ रुपये में हुआ IPL Trade

Ranchi में युवती से दुष्कर्म और सहेली से छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार व नाबालिग हिरासत में