Ranchi में राजस्व उपनिरीक्षक Laxmikant Munda की घर में हत्या, SIT जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

झारखंड की राजधानी रांची में राजस्व विभाग के एक अधिकारी की उनके घर में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को नामकुम थाना क्षेत्र के टेटर टोला में हुई।

घटना का पता तब चला, जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे और फोन भी नहीं उठा रहे थे। मृतक का पोस्टमॉर्टम रविवार को किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या के मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और लूटपाट तथा पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज वाला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) गायब है।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ इस बीच, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अर्जुन मुंडा ने रिम्स में मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की टक्कर से पलटा टेंपो, 15 महिला मजदूरों सहित 17 लोग घायल

Naomi Osaka ने Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Tennis करियर पर बेटी की खुशी को बताया अहम

Harmanpreet Kaur और दीप्ति के शतकों से भारत जीता, Zimbabwe को 121 रन से रौंदकर सीरीज पर कब्जा

VHP के विरोध पर Gujarat सरकार ने दिवाली पत्रिका से हटाई अजीज टंकारवी की रचना