Randeep Hooda और Lin Laishram ने दुनिया को अपनी बेटी NYOMICA से रूबरू कराया

By एकता | Apr 10, 2026

क्या आपको पता है? एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम की नन्ही परी अब एक महीने की हो गई है। इस खुशी के मौके पर इस प्यारे से जोड़े ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी बांटी और ढेर सारा प्यार जताया।

इसे भी पढ़ें: Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

सादगी से रचाई थी शादी

याद दिला दें कि रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में बहुत ही सादगी से शादी की थी। लिन मणिपुर की रहने वाली हैं और एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं। उनकी शादी मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों से हुई थी। हरियाणा के जाट परिवार से आने वाले रणदीप ने अपनी पत्नी की संस्कृति का पूरा सम्मान करते हुए पारंपरिक मणिपुरी दूल्हे की तरह सफेद धोती और पगड़ी पहनी थी। यह दोनों पहली बार नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप में मिले थे और साल 2022 में उन्होंने दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताया था।

इसे भी पढ़ें: Sanya Malhotra-Rishabh Sharma का एक साल पुराना सीक्रेट अफेयर खत्म! एक दूसरे को किया Unfollow

रणदीप की आने वाली फिल्म

काम की बात करें तो, रणदीप हुड्डा जल्द ही डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की नई फिल्म ईथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

Amit Shah ने आतंकवाद रोधी प्रहार नीति के तहत हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर दिया जोर

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक