जब शो-मैन राज कपूर ने चीन जाने से किया इनकार...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2018

मुंबई। राज कपूर की फिल्में भले ही चीन में खूब चली हों, लेकिन उनके बेटे रणधीर कपूर ने कहा है कि अभिनेता-फिल्मकार कभी चीन नहीं गए थे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनका वजन बढ़ने के बाद उनके प्रशंसक उन्हें देखें। रणधीर ने कहा कि उनके पिता चीन में बहुत मशहूर थे और दिवंगत अभिनेता को एक बार चीन की यात्रा करने का निमंत्रण भी मिला था। रणधीर ने कहा, ''एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें चीन की यात्रा करने का निमंत्रण मिला है, क्योंकि उनकी फिल्में वहां बहुत लोकप्रिय हैं और हम सब चीन जाएंगे! वह बहुत उत्साहित थे और इसलिए हम भी थे।''

उन्होंने कहा, ''सब तैयारियां करने लगे, लेकिन दो दिन बाद उन्होंने मुझसे कहा, मैं सोच रहा हूं कि चीन नहीं जाते। उन्होंने कहा, वे आवारा, श्री420 की वजह से मुझसे प्यार करते हैं और मेरा साइज देखो! अब मैं वैसा नहीं दिखता हूं।'' रणधीर ने कहा कि चीन में हिन्दी फिल्मों के अगुवा होने के बावजूद वह कभी भी चीन नहीं गए क्योंकि वह अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहते थे। रणधीर ‘राज कपूर अवाडर्स फॉर एक्सीलेंस इन एंटरटेंमेंट’ के दौरान बुधवार रात एक पैनल चर्चा में बोल रहे थे। इसमें उनके भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने भी हिस्सा लिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़