Rani Lakshmibai Birth Anniversary: स्वतंत्रता संग्राम की पहली वीरांगना थीं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, साहस और वीरता की थीं मिसाल

By अनन्या मिश्रा | Nov 19, 2026

आज ही के दिन यानी की 19 नवंबर को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई साल 1857 के विद्रोह की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थीं। वह पूरे भारतीय के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वीरांगना थीं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया था। वह अपनी आखिरी सांस तक झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लेती रहीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

वाराणसी जिले के भदैनी में 19 नवंबर 1835 को रानी लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था। वह बचपन से ही प्रतिभा की धनी थीं। उनको बचपन में मनु कहा जाता था। उनके पिता का नाम मोरोपंत ताम्बे और मां का नाम भागीरथी बाई था। लक्ष्मीबाई के पिता बलवंत राव के बाजीराव पेशवा की सेना में सेनानायक थे। वहीं साल 1838 में गंगाधर राव को झांसी का राजा बनाया गया और वह विधुर थे। वहीं साल 1850 में मनु का गंगाधर राव से विवाह हुआ और वह झांसी की रानी बन गईं।

इसे भी पढ़ें: Lala Lajpat Rai Death Anniversary: लाला लाजपत राय के बुलंद तेवरों ने उड़ा दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींद, जानिए पंजाब केसरी की शौर्यगाथा

गोद लिया दत्तक पुत्र

साल 1851 में लक्ष्मीबाई को पुत्र रत्न की प्राप्त हुई, लेकिन कुछ माह बाद उनके पुत्र की मृत्यु हो गई। पुत्र की मृत्यु का गंगाधर राव को इतना गहरा धक्का पहुंचा कि वह बीमार रहने लगे। वहीं 21 नवंबर 1853 को गंगाधर राव का निधन हो गया। जिसके बाद रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी की कमान संभाली और उन्होंने परिवार के बालक दामोदर राव को दत्तक पुत्र मान लिया। जिसकी सूचना अंग्रेजी सरकार को मिली।

लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार ने दत्तक पुत्र को स्वीकार नहीं किया। 27 फरवरी 1854 को लार्ड डलहौजी ने दत्तकपुत्र दामोदर राव की गोद अस्वीकृत कर दी और झांसी को ब्रिटिश राज्य में मिलाने की घोषणा कर दी। पोलिटिकल एजेंट की सूचना पाते ही रानी ने कहा कि वह अपनी झांसी किसी को नहीं देंगी। 07 मार्च 1854 में अंग्रेजों ने झांसी पर अधिकार कर लिया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई ने विद्रोहियों की एक सेना को एकत्र करना शुरूकर दिया।

इसी बीच 07 मई 1857 में मेरठ और कानपुर में आजादी की ज्वाला धधक उठी। इस दौरान कुछ दिनों की लड़ाई के बाद कानपुर स्वतंत्र घोषित हुआ और अंग्रेजों ने तेजी से इस आंदोलन को कुचलने का फैसला लिया। ब्रिटिश शासन का अत्याचार और उत्पात बढ़ता देख जनता का आक्रोश भी बढ़ता गया। वहीं एक बाद फिर अंग्रेजी सेना झांसी पर औपचारिक कब्जे के लिए पहुंच गई।

वहीं 23 मार्च 1958 को झांसी का ऐतिहासिक युद्ध शुरू हो गया। बेहद छोटी लेकिन सुसंगठित सेना के साथ रानी लक्ष्मी बाई ने युद्ध किया और अंग्रेजों को पीछे हटना पड़ा। वह अपने पुत्र दामोदर राव को पीठ पर बांधकर दोनों हाथों में तलवार लेकर अंग्रेजों से लड़ रही थीं। उनकी सेना भी साथ में थी। रानी लक्ष्मीबाई अपने सेनापतियों की सलाह मानकर काल्पी चली गईं और वहां पर तात्या टोपे से संपर्क किया। इस दौरान अंग्रेज उनका पीछा करते रहे।

मृत्यु

ग्वालियर के अंतिम युद्ध में रानी लक्ष्मीबाई अपनी सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए लड़ रही थीं। लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका 18 जून 1858 को निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

चार अरब का महाबाजार...चीन में घुसकर भारत के लिए शेर की तरह ऐसे दहाड़े पुतिन, ट्रंप भी रह जाएंगे हैरान

Indira Gandhi Birth Anniversary: गूंगी गुड़िया से लेकर देश की आयरन लेडी तक, जानिए इंदिरा गांधी का शानदार सफर

ICAR महानिदेशक बोले, देश में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से निकालने में महिला किसानों की अहम भूमिका

नहीं लिया ओज़ेम्पिक और न कराई कोई सर्जरी, सोशल मीडिया की अटकलों पर भड़कीं Florence Pugh, बताई फिटनेस की ताकत की असली कहानी