वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बनीं रानी रामपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हाकी खिलाड़ी बन गयी जिन्होंने प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता। ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद गुरुवार को विजेता की घोषणा की। उसने बयान में कहा कि भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019’ हैं। 

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक में पदक हासिल करने के इरादे से उतरेंगे भारतीय निशानेबाज

पिछले साल भारत ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीता था और रानी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। रानी की अगुवाई में ही भारत ने तीसरी बोर ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया। हाल में पदमश्री पुरस्कार के लिये चुनी गयी रानी ने कहा, ‘‘मैं यह पुरस्कार पूरे हाकी समुदाय, मेरी टीम और मेरे देश को समर्पित करती हूं। यह सफलता हाकी प्रेमियों, प्रशंसकों, मेरी टीम, प्रशिक्षकों, हाकी इंडिया, मेरी सरकार, बॉलीवुड के मित्रों, साथी खिलाड़ियों और देशवासियों के प्यार और समर्थन से ही संभव हो पायी जिन्होंने मेरे लिये लगातार वोट किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘एफआईएच का मुझे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये नामित करने के लिये विशेष आभार। वर्ल्ड गेम्स फेडरेशन का इस सम्मान के लिये आभार। ’’

इसे भी पढ़ें: सिंधु तोक्यो ओलंपिक के लिए जोर-शोर से कर रही है तैयारी, फिटनेस पर दिया जोर

इस पुरस्कार के लिये विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को नामित किया गया था। एफआईएच ने रानी के नाम की सिफारिश की थी। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने ट्वीट करके रानी को बधाई दी। पुरस्कार की इस दौड़ में उक्रेन के कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान परजबकि कनाडा की पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियन रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रही। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty