कोरिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी को सौंपी गई कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2018

नयी दिल्ली। अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल कोरिया के खिलाफ सत्र की शुरूआती श्रृंखला के लिये 20 सदस्यीय भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान होंगी। भारतीय टीम तीन से 12 मार्च तक कोरिया के खिलाफ पांच मैच खेलेगी। फारवर्ड पूनम रानी फिट होकर टीम में लौटी है। डिफेंडर सुनीता लाकड़ा को उपकप्तान बनाया गया है। गोलकीपर सविता को इस दौरे के लिये आराम दिया गया है।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी रजनी ई और नयी खिलाड़ी स्वाति पर होगी। डिफेंस में अनुभवी दीपिका , सुमन देवी , दीप ग्रेस इक्का, सुशीला चानू और गुरजीत कौर हैं। वहीं मिडफील्ड का जिम्मा मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, उदिता और लिलिमा मिंज पर होगा। रानी, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम फारवर्ड पंक्ति संभालेंगे।

पिछले साल नवंबर में चीन को हराकर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट है। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘सत्र के पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन बहुत जरूरी है। इससे लय मिलती है। कोरिया दौरे से पता चलेगा कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले हमें कहां सुधार करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि,‘हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम है। ये लड़कियां जबर्दस्त फिट हैं और यो यो टेट में अच्छा स्कोर कर रही है। इनमें से अधिकांश ने रांची में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी।’

टीम:

गोलकीपर: रजनी इतिमारपू, स्वाति।

डिफेंडर: दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस इक्का, सुमन देवी, गुरजीत कौर, सुशीला चानू।

मिडफील्ड: मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, उदिता।

फारवर्ड: रानी ( कप्तान) , वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर, पूनम रानी।

प्रमुख खबरें

US Dollar की मजबूती और मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाई Indian Rupee की टेंशन, 92.43 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

Iran पर अमेरिका का काल बनकर टूटे 2200 KG के बंकर बस्टर! Hormuz तट पर ईरानी मिसाइल अड्डों को किया नेस्तनाबूद!

भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की नई चाल! भारत में यातना का खतरा बताकर UK हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण केस फिर से खोलने की अर्जी

Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत