अयोध्या फैसले के बाद जश्न पर रंजन गोगोई की सफाई, कहा- CJI कोई स्वर्ग से नहीं उतरे

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2021

एक किताब इन दिनों खासा चर्चा में है, नाम है जस्टिस फॉर द जज: एन ऑटोबायोग्राफी। इस किताब को देश के पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई ने लिखा है। पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने राम मंदिर के मसले पर बेंच के ऐतिहासिक फैसले के बाद हुई पार्टी का भी जिक्र अपनी इस आत्मकथा में किया है। उन्होंने लिखा है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर 9 नवंबर, 2019 को सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला सुनाने के के बाद मैं उस बेंच के अन्य जजों को डिनर के लिए होटल ताज मानसिंह लेकर गया था। वहां सभी ने पसंदीदा डिनर ऑर्डर करने के साथ ही वाइन पी थी। 

किताबों में कई घटनाओं का जिक्र

गौरतलब है कि पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने अपने जीवन और करियर के दौरान हुए नाटकीय घटनाक्रमों को पुस्तक का स्वरूप दिया है। इसमें उनके उच्चतम न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनने से पहले फेमस संवाददाता सम्मेलन, यौन उत्पीड़न के आरोप और टैबलॉयड पत्रकारिता के प्रभाव से जुड़ी घटनाएं भी शामिल की गई हैं। इसके साथ ही न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए इसे समाज जितना ही पुराना बताया है। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश