Ranjan Gogoi Birthday: सुप्रीम कोर्ट के सबसे यादगार चीफ जस्टिस थे रंजन गोगोई, आज मना रहे 71वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Nov 18, 2025

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई आज यानी की 18 नवंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। रंजन गोगोई राजनीतिक परिवार से ताल्लुक ऱखते हैं। उनके पिता असम के मुख्यमंत्री थे। वह सुप्रीम कोर्ट के सबसे यादगार चीफ जस्टिस रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में राफेल डील, सबरीमाला मंदिर, चीफ जस्टिस के ऑफिस को आरटीआई के दायरे में लाने और अयोध्या केस से जुड़े ऐतिहासिक फैसले दिए हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

हाईकोर्ट में बने न्यायाधीश

साल 1978 में बार काउंसिल में शामिल हुए जस्टिस रंजन गोगोई मुख्य रूप से गुवाहाटी हाईकोर्ट में वकालत करनी शुरू की। वहीं 28 फरवरी 2001 को रंजन गोगोई गुवाहाटी हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। इसके बाद साल 2010 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में उनका ट्रांसफर हो गया। वहीं 23 अप्रैल 2013 में रंजन गोगोई को सुप्रीमकोर्ट में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया।

फिर 03 अक्तूबर 2018 को रंजन गोगोई को भारत के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। वहीं नवंबर 2019 में रंजन गोगोई सीजेआई के पद से रिटायर हो गए। रंजन गोगोई राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐतिहासिक राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद का निपटारा जस्टिस रंजन गोगाई के कार्यकाल में हुआ था।

वहीं साल 2019 में रंजन गोगोई रिटायर हो गए। उन्होंने राफेल सौदे पर भी महत्वपूर्ण फैसले किए। वहीं साल 2020 में रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। वह राज्यसभा में सेवा देने वाले सुप्रीम कोर्ट के तीसरे न्यायाधीश हैं।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक