5 साल बाद रणजी ट्रॉफी में लौटे केएल राहुल, 24 गेंदों में नहीं आया एक भी रन, छाप छोड़ने में नाकाम रहे

By Kusum | Jan 30, 2025

लगभग 5 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले केएल राहुल फ्लॉप साबित हुए। रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए हरियाणा के खिलाफ खेलने वाले केएल राहुल ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2020 में खेला था। कर्नाटक का पहला विकेट गिरने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। राहुल ने 37 गेंदें खेली, जिसमें 24 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके। हालांकि, उन्होंने आउट होने से पहले 26 रन जरूर बनाए। केएल राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। 

राहुल और मयंक अग्रवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन जब कर्नाटक का स्कोर 99 रन था उसी दौरान केएल राहुल अपना विकेट गंवा बैठे। पहले सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, लेकिन दूसरे सेशन में 10 रन बनाकर चलते बने। 

इससे बाद कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल 149 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पारी में 8 चौके और 3 छक्के भी जड़े। वहीं मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी करने उतरे अनीश केवी ने 17 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों ने 45 रन जोड़े। बाद में केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल को अंशुल कंबोज ने आउट किया, हरियाणा के गेंदबाजों की बात करें तो अब तक अंशुल कंबोज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। अंशुल कंबोज ने 14 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत