मैच फीस नहीं बढ़ाए जाने तक IPL की बराबरी नहीं कर सकती रणजी ट्राफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्राफी में जब तक खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी भरकम इजाफा नहीं किया जाता तब तक यह लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग की बराबरी नहीं कर सकती। रणजी ट्राफी खेलने के लिए एक खिलाड़ी को प्रति मैच लगभग ढाई लाख रुपये मिलते हैं लेकिन कुछ समय पहले तक खिलाड़ियों को काफी कम मैच फीस मिलती थी। इस इजाफे के बावजूद इस प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को होने वाली कमाई मामूली है।

गावस्कर ने कहा, ‘‘रणजी ट्राफी पर आईपीएल का दबदबा रहता है। जब तक कि मैच फीस में बड़ा इजाफा नहीं किया जाता तब इसे अनाथ और भारतीय क्रिकेट का रिश्ते का गरीब भाई ही माना जाएगा।’’ आस्ट्रेलिया में 1985 में बेनसन एंड हेजेस विश्व सीरीज में खिताबी जीत के दौरान भारतीय टीम की अगुआई करने वाले महान बल्लेबाज गावस्कर यहां 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के दौरान बोल रहे थे।

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर