Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में भी फेल रहे Shubman Gill, मंयक अग्रवाल की टीम के खिलाफ पंजाब 55 रन पर सिमटी

By Kusum | Jan 23, 2025

रणजी ट्रॉफी 2024-25 काफी चर्चा में है। इस बार रणजी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिख रहे हैं लेकिन इन स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद घरेलू क्रिकेट में भी जस का तस है। वहीं रणजी में पंजाब का सामना कर्नाटक के साथ हो रहा है। जहां पंजाब की कप्तानी शुभमन गिल निभा रहे हैं और वो एक बार फिर फेल हुए हैं। गिल की पंजाब टीम मंयक अग्रवाल की टीम के सामने 55 रन पर ही सिमट गई। इस सीजन में गिल की घरेलू सर्किट में वापसी के बाद उन्हें पंजाब टीम की कमान दे दी गई लेकिन उनकी कप्तानी में ये टीम पहले ही मैच में बुरी तरह धराशाई हो गई। 

कर्नाटक के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी पहली पारी में बेहद खराब रही और पूरी टीम 55 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले कप्तान शुभम गिल इस मैच की पहली पारी में जहां 4 रन पर आउट हुए तो वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 6 रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए पुखराज मान एक रन बनाकर तो अनमोलप्रीत सिंह बिना खाता खोले ही चलते बने। 

वहीं इस दौरान कर्नाटक की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली। कर्नाटक की तरफ से वासुकी कौशिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अभिलाष शेट्टी ने 9 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वासुकी ने 11 ओवर में 16 रन दिए तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके। यशोवर्धन ने एक ओवर में 3 रन दिए और उसे एक सफलता मिली।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार