अदिति राव हैदरी संग पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म Parivarik ManuRanjan का ट्रेलर देख छूटेगी हंसी

By एकता | Nov 04, 2026

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी और खूबसूरत अदाकारा अदिति राव हैदरी अपनी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' (Parivarik Manoranjan) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों सितारों की अनोखी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में अदिति एक ऐसी हाउस हेल्प के रोल में नजर आ रही हैं, जिसके पंकज त्रिपाठी के घर कदम रखते ही हंसी, उलझन और अचानक चौंकाने वाली घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह संकेत मिलता है कि हेलेन एक दोहरी जिंदगी जी रही है। इसी बीच 'मनु जोशी' नाम के शख्स की तलाश में पुलिस वहां आ धमकती है और रंजन के परिवार व दोस्तों का शक हेलेन पर गहराने लगता है, जबकि वह खुद को बेकसूर बताती रहती है। इस पूरे ड्रामे और कन्फ्यूजन के बीच रंजन अपनी जिंदगी की कमान खुद संभालने की ठानता है और कहता है, "बहुत हुआ 'बीटा' बनकर रहना, अब 'अल्फा' बनने का समय आ गया है।"

इसे भी पढ़ें: यह अपनों को ही डस लेती है... प्रियंका चाहर चौधरी पर भड़कीं Archana Gautam, बताया शो का काला सच

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने साझा किया अनुभव

फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करने को लेकर दोनों कलाकारों ने खुशी जताई है। अदिति ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त वह लगातार मुस्कुरा रही थीं और इसकी सिचुएशनल कॉमेडी व सादगी ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, "पंकज सर इस तरह की कॉमेडी के माहिर हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार मौका रहा।"

वहीं, पंकज त्रिपाठी ने भी स्क्रिप्ट की सादगी और अपनेपन की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जो धीरे-धीरे दिल में उतर जाती है। अदिति के साथ यह मेरा पहला काम है और मैं हमेशा से उनके काम का मुरीद रहा हूं।"

इसे भी पढ़ें: Aneet Padda ने शेयर कीं 24वें बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें, Ahaan Panday और Alia Bhatt संग दिए पोज

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

यह फिल्म 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) पर सीधे स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने किया है, जबकि अली अब्बास जफर इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद बृजेंद्र काला, जफर और वरुण वी. शर्मा ने मिलकर तैयार किए हैं। मुख्य जोड़ी के अलावा फिल्म में बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, सुनीता राजवार, विजयंत कोहली, करण चनाना और एकलव्य चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत

Justice Yashwant Varma महाभियोग: कार्रवाई से पहले राजनीतिक दलों से चर्चा करेंगे Om Birla

2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल

EVs और Battery क्षेत्र को मिलेगी मजबूती, Critical Minerals प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ मंजूर