रणजी ट्रॉफी 16 नवंबर से, BCCI के घरेलू सत्र के कार्यक्रम में होंगे 2100 से ज्यादा मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी के साथ सभी आयु वर्ग के अपने घरेलू टूर्नामेंटों का आयोजन मौजूदा सत्र में करेगा जिसकी घोषणा शनिवार को की गयी। बीसीसीआई के कार्यक्रम में 2021-22 घरेलू सत्र में कुल 2127 मैचों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें सबसे अहम माने जाने वाले रणजी ट्राफी का आयोजन 16 नवंबर से होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण बीसीसीआई को पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा था और उसने इस दौरान किसी भी आयु वर्ग के टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया था। इस साल हालांकि पूर्ण घरेलू सत्र होगा जिसमें सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी का आयोजन 20 अक्टूबर 2021 से होगा और विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप 23 फरवरी 2022 से खेली जाएगी।

प्रमुख खबरें

जिनपिंग के चीन पहुंचते ही भारत बॉर्डर से हटे सैनिक! ट्रंप रह गए हैरान

Ramayana का नया गाना आते ही Manoj Muntashir का मास्टरस्ट्रोक! इंस्टाग्राम पर शेयर किया आदिपुरुष का राम सिया राम, टाइमिंग पर छिड़ी चर्चा

अमेरिका के साथ मिलकर क्या कुछ बड़ा प्लान कर रहा भारत? अचानक पाक बॉर्डर के पास उतरे 600 US सोलर्जस

Nath Designs: Traditional Look की खूबसूरती बढ़ाएंगे Ruby-Pearl और Floral Nath Designs