Ranveer Allahbadia की मुश्किल नहीं हुई कम, Devendra Fadnavis ने कहा- लिया जाएगा सख्त एक्शन

By रितिका कमठान | Feb 10, 2025

इन दिनों यूट्यूब का एक शो विवाद में आ गया है। कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट कई बार चर्चा में आता रहा है। इस बार भी कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो पर कई बार पार्टिसिपेंट्स या पैनलिस्ट ऐसे बयान दे देते हैं कि उनकी काफी किरकिरी हो जाती है। 

लोगों का गुस्सा देखकर अब मुंबई पुलिस ने भी एक्शन ले लिया है। मुंबई पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा समेत शो के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस ने आम जनता को कहा है कि ऐसे विवादित बयान देने वालों के खिलाफ पुलिस जरुरी कदम उठाएगी ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां दोहराई ना जा सकें।

इस मामले के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुंबई के कमिश्नर और महाराष्ट्र वूमेन कमीशन के पास शिकायत दर्ज हुई है।

 

देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

इस मामले पर अब खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की है। उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट शो को लेकर हुए विवाद पर जानकारी दी है। इस शो में कहे गए विवादित शब्दों के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा जताया कि रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना पर जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। जो लोग फ्रीडम ऑफ स्पीच का गलत उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

 

ये है मामला

अल्लाहबादिया के यूट्यूब पर एक करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंडियाज गॉट लैटेंट के हालिया एपिसोड में उन्होंने एक प्रतिभागी से पूछा- "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" यह क्लिप कुछ ही समय में वायरल हो गई, जिसके बाद कई प्रमुख हस्तियों ने यूट्यूबर की कड़ी आलोचना की।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म