सबके सामने रणवीर ने कहा कुछ ऐसा की शरमा गई दीपिका- देखें Video

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2018

लगभग एक महीने से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगातार खबरों में बने हुए हैं, और हो भी क्यों ना... इनकी अभी-अभी शादी जो हुई हैं...। हाल ही में ये जोड़ा इटली से शादी करके लौटा है तब से इनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दीपिका- रणवीर की ड्रेस, मेकअप, ज्वैलरी सब कुछ चर्चा में हैं। इसके अलावा दूसरी चीज जो इसके खबरों में बने रहने वजह बनी वो है इनकी रिसेप्शन पार्टी। दीपिका- रणवीर 14-15 नवंबर को शादी करके वापस भारत आये और यहां पर दो रिसेप्शन पार्टी रखी, पहली 21 नवंबर को बैंगलोर में तो दूसरी 24 नवंबर को मुंबई में। दीपिका- रणवीर  की मुंबई पार्टी के तस्वीरें और विडियो लगातार सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं। ऐसे ही एक विडियो में रणवीर सिंह पार्टी में मौजूद लोगों से अपनी पत्नी को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं कि उन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की है। यह सुनकर दीपिका शरमा कर मुस्कुराने लगती हैं। 

देखें विडियो- 

इसके अलावा एक और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और रणवीर एक साथ डान्स करते दिखाई दे रहे हैं। 

देखें रणवीर और दीपिका के डान्स वाला विडियो 

प्रमुख खबरें

Irrfan Khan Death Anniversary | पान सिंह तोमर से हिंदी मीडियम तक, इरफ़ान खान की सबसे बेस्ट फिल्में, जिसके भुलाना असंभव

वजन घटाने से लेकर कब्ज में बेहद फायदेमंद हैं हरड़, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

बंगाल शिक्षक भर्ती मामला, 6 मई को होगी सुनवाई, सीबीआई जांच पर लगी रोक

Sex scandal ने भारतीयों की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया : महिला कांग्रेस प्रमुख