शादी की पहली एनिवर्सरी इस तरह मनाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2019

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को एक साल पूरा हो गया है। ऐसे में ये कपल 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। ज्यादातर कपल अपनी पहली सालगिरह को यादगार  तरीके से सेलेब्रेट करते हैं लेकिन बॉलीवुड का ये कपल अपनी पहली सालगिरह को बेहद ही साधारण ढंग से मनाएंगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली एनिवर्सरी का प्लान है कि ये दोनों अपनी एनिवर्सरी सीक्रेट तरीके से मनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस में सिद्धार्थ को रश्मि ने कहा नामर्द, गर्लफ्रेंड ने लगा दी जमकर क्लास

रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल परिवार के साथ भगवान तिरुपति बालाजी और पद्मापति का आशीर्वाद लेने तिरुपति जाएंगे। उसके बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बाथटब में नहाते हुए मोनालिसा ने शेयर किया अपना वीडियो, केवल सफेद झाग से ढका शरीर

इस तरह ये दोनों कोई बड़ी पार्टी न करके भगवान के आशीर्वाद के साथ अपनी पहली सालगिरह को सेलेब्रेट करेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल दोनों ने काफी धूमधाम से इटली में शादी रचाई थी। मुंबई में दोनों ने तीन आलीशान रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। दोनों के लव की शुरूआत सात साल पहले फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी। सात साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध गये।

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की