‘सिंबा’ के बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी फिर साथ आएंगे नजर, कॉमेडी फिल्म Cirkus का ऐलान

By रेनू तिवारी | Oct 19, 2020

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी बन कर तैयार है और रिलीज डेट का इंतजार कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट को कोरोना वायरस महामारी के कारण आगे बढ़ा दिया गया था। सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी एक और धमाकेदार फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का टाइटल सर्कस है जिसमें रणवीर सिंह की अहम भूमिका होगी।  रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी पहले ही फिल्म सिंबा में साथ काम कर चुके हैं। कॉमेडी ड्रामा सर्कस रणवीर के साथख रोहित की दूसरी फिल्म हैं।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता सौमित्र चटर्जी की Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार

फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि रणवीर और रोहित सिर्कस के लिए एक साथ आ रहे हैं, जो एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी होंगे।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख- काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को पूरे हुए 25 साल, जादू अब भी बरकरार

खबर को साझा करते हुए तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "BIGGG NEWS ... # रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी की टीम एक बार फिर से ... फिल्म का शीर्षक सर्कस (Cirkus) कॉमेडी_ऑफर्स ... कोस्टार जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े और  वरुण शर्मा। फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित-निर्देशित और भूषण कुमार और रिलायंस एंटर के बैनर में बनने जा रही हैं।

फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी?
Cirkus का फिल्मांकन अगले महीने मुंबई में शुरू होगा और फिल्म को विंटर 2021 रिलीज़ के लिए रखा गया है। भूषण कुमार के टी-सीरीज़ बैनर द्वारा सर्कस को पेश किया जाएगा। 

 
रोहित के साथ रणवीर की दूसरी बार
रोहित शेट्टी के साथ रणवीर की यह दूसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहले 2018 में फिल्म सिम्बा में साथ काम चुके हैं। रोहित की आने वाली फिल्म  सूर्यवंशी में भी रणवीर का कैमियो है। वरुण शर्मा ने भी फिल्म दिलवाले में रोहित के साथ काम किया था, जिसमें शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह पहली बार है कि जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े सिंघम के निर्देशक के साथ काम करने जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

गुजरात में पहले से ज्यादा बड़ी दिख रही मोदी लहर क्या संदेश दे रही है?

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान में छुपे सात आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क

अंतरिम जमानत पर फैसला दिए बिना उठ गई बेंच, केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ये क्या हो गया?

सलमान खान के घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया