रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन बना दीपिका पादुकोण के जी का जंजाल, इंटरनेट पर उड़ा मजाक

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2021

रणवीर सिंह अक्सर अजीबोगरीब और ड्रामेटिक आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनका नया लुक कोई अपवाद नहीं है। अभिनेता के इंस्टाग्राम पर हाल ही में साझा की गई तस्वीरों में वह एक एंड्रोजेनस लुक में नजर आ रहे हैं। बाजीराव मस्तानी एक्टर लंबे बालों और दाढ़ी वाले लुक में नीले रंग की पोशाक में दिखाई दे रहे हैं। हैवी गोल्ड ज्वैलरी के साथ उनका लुक कंप्लीट है।

 

इसे भी पढ़ें: श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी के बीच बढ़ी नजदीकियां? क्रेजी डांस का वीडियो वायरल  

सोशल मीडिया पर रणवीर के लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण को भी मीम्स बनाने वालों ने नहीं छोड़ा। रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण पर भी काफी मीम्स बन रहे हैं। ताजा फोटोशूट को लेकर कहा जा रहा है कि रणवीर ने अपने कपड़ों के साथ दीपिका पादुकोण के गहने पहले हैं। दोनों पति पत्नी हर चीज आपस में शेयर करते हैं फिर चाहे कपड़े हो या गहने। 

यहां वे मीम्स हैं जो अभिनेता के नए रूप से प्रेरित हैं।

रणवीर सिंह  वर्तमान में अपनी अगली फिल्म '83' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जहां वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन पत्नी रोमी देव के साथ बोमन ईरानी, साकिब सलीम, अम्मी विर्क और ताहिर राज भसीन जैसे कई अन्य कलाकार भी हैं। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग