रणवीर सिंह बने शाहरुख़-सलमान के पड़ोसी, बांद्रा में खरीदा 119 करोड़ रूपए का Quadruplex अपार्टमेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

अभिनेता रणवीर सिंह ने देश के सबसे बड़े आवासीय अपार्टमेंट सौदों में से एक में 119 करोड़ रुपये में बांद्रा के उपनगरीय इलाके में एक विशाल फ्लैट खरीदा है। रणवीर के इस नए घर से समुद्र का नजारा दिखता है। अभिनेता ने बैंडस्टैंड की एक इमारत ‘सागर रेशम’ की 16, 17, 18 और 19वीं मंजिल को खरीदा है जो शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच है। ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी कंपनी के निदेशक के रूप में सिंह और उनके पिता जुगजीत भवनानी ने उस भवन में अपार्टमेंट खरीदा है जिसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Entertainment Top 5 Videos: नेहा कक्कड़ के नागिन डांस से लेकर शाहरुख़ खान के ईद मुबारक तक, देखें आज के वायरल वीडियोज़

सूत्रों ने कहा कि वे करीब तीन साल से जुहू और बांद्रा इलाकों में एक स्वतंत्र बंगले की तलाश कर रहे थे, जहां बहुत सारी हस्तियां रहती हैं। पिछले साल इस जोड़े ने अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक और घर खरीदा था। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल ‘सागर रेशम’ के पास ऐसे बड़े नाम नहीं हैं जो स्टार जोड़ी के पड़ोसी होंगे। संपर्क करने पर रियल इस्टेट कंसल्टेंसी फर्म जेएलएल इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और आवासीय सेवाओं के प्रमुख (पश्चिम) रितेश मेहता ने कहा कि अभिनेता ने जितने रकम का भुगतान किया है वह बाजार के रुझान के अनुसार है। इस स्थान पर एक संपत्ति की कीमत 90,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है।     

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत