अपनी मां की यह बात सुनकर आंसू नहीं रोक पाये रणवीर सिंह, फफक-फफक कर रोने लगे! Video

By रेनू तिवारी | May 15, 2020

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह ने लंबे संघर्क के बाद आज इंडस्ट्री में ऐसा नाम बनाया है कि दर्शक सिर्फ उनका नाम सुनकर भी फिल्म देखने चले जाते हैं। रणबीर ने ये मुकाम अपने जानदार अभिनय के दम पर हासिल  किया है। रणवीर सिंह को पर्दे पर हमेशा किरदार में डूबा हुआ और निजी जीवन में हमेशा खुश देखा गया है। रणवीर हमेशा मस्ती-मजाक करते ही दिखाई देते हैं। उनका इमोशनल साइड भी है ये किसी को पता नहीं था। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर की रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: काजोल, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के तमाम सितारों ने बताया- 90 के दशक की कौन सी है पसंदीदा फिल्म?

दरअसल जब रणवीर सिंह हिट होने लगे थे और धीरे-धीरे सुपरस्टार की केटेगरी में जाने लगे थे तो सेमी ग्रेवाल के टॉक शो मे बतौर गेस्ट गये थे। सेमी के शो में रणवीर सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बाते भी बताई। इसके अलावा सेमी के शो के दौरान रणवीर सिंह को उसकी मां का एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें वह रणवीर के संघर्ष के दिनों की बात कर रही हैं। मां ने इस वीडियो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर रणवीर सिंह अपने आंसू नहीं रोक सकें। 

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में नहीं अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी विद्या बालन की शकुंतला देवी

मां ने वीडियो में कहा कि जब रणवीर फिल्मों में काम करने के लिए संघर्ष कर रहा था तब वह बाहर से जब घर आता तो कहता कि मां आज का दिन खराब था। उदास चेहरा देखकर समझ जाती थी लेकिल रणवीर ने कभी हम परेशान न हो इसके लिए कभी कुछ नहीं बताया। वह हमेशा अपने संघर्ष को अपने तक रखता था। लेकिन अब जब रणवीर सक्सेसफुल हो गया है तब वो हम सबको अपने पुराने दिनों की कहानियां बताता है कि उसे क्या-क्या झेलना पड़ा, कैसे-कैसे कमेंट सुनने पड़े। उसने हमें अपने सारे दर्दों से दूर रखा. अब उसकी कहानी सुनने पर एहसास होता है कि वो इतनी ऊंचाइयों पर कितने संघर्षों से पहुंचा है।

मां की इस बात से रणवीर रोने लगे और अपने आंसू नहीं रोक सके। रणवीर को हमेशा मस्ती-मजाक करता देखने वाली शो की एंकर सहित हर कोई हैरान था कि रणवीर का इमोशनल साइड भी हैं। जिसे हमने आज तक नहीं देखा था।  

 

प्रमुख खबरें

Beauty Trends 2025: ग्लोइंग स्किन से सिंपल हेयरस्टाइल, 2025 के इन 5 टॉप ब्यूटी ट्रेंड्स से पाएं परफेक्ट लुक

फॉर्म में नहीं हैं सूर्या-गिल, फिर भी अभिषेक शर्मा बोले- ये ही बनाएंगे भारत को विश्व कप विजेता

हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प

ओडिशा में राजनीतिक झड़प: बीजद कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया