दीपिका को नहीं बल्कि इस लेडी को गुलाब देते नजर आए रणवीर सिंह, फिर लेडी ने किया KISS

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2019

रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में हैं, जहां वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कबीर खान की '83 'की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, फिल्म में कपिल देव की बायोपिक है जिसमें 1983 में विश्व कप में भारत को जीत के लिए नेतृत्व करने वाले कपिल देव की कहानी बताई जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। शादी के बाद रियल लाइफ की जोड़ी रील लाइफ में भी नजर आएंगी। 

शूटिंग के दौरान लंदन में रणवीर सिंह ने साउथॉल की यात्रा पर निकले और लंदन में भारतीय से भरा एक देसी इलाका है जहां पर रणवीर सिंह के फैंस ने उन्हें पहचानने में बिलकुल देर नहीं की और रणवीर सिंह से मिलने के लिए सारे फैंस इकठ्ठा हो गये। इस दौरान अपने बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जानेवाले रणवीर ने कुछ ऐसा किया जिसे फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। 

रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर व्हीलचेयर पर बैठी एक बूढ़ी महिला को घुटनों पर बैठ कर गुलाब भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, गुलाब लेने के बाद बूढ़ी महिला रणवीर सिंह के गाल को चूमती हुई दिखाई देती हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह गहरे नीले रंग के सूट पहन रखा है और फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर रखा है। नाच गाने चल रहे हैं वीडियो बनाई जा रही है ऐसा लग रहा है किसी चीज का सेलेब्रेशन किया जा रहा है। फैंस भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ प्रशंसकों को अभिनेता की उपस्थिति का जश्न मनाने के लिए 'ढोल' बजाते देखा गया। सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर रणवीर का व्हीलचेयर पर बैठी बूढ़ी महिला को गुलाबी गुलाब देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।  सेकड़ो फैंस की भीड़ के बीच व्हीलचेयर पर बैठी बूढ़ी महिला उनसे मिलने का इंतजार कर रही थी और अभिनेता ने उनके सामने घुटने टेक दिए और उन्हें फूल अर्पित किया। फिर, महिला उन्हे गाल पर एक किस देती हैं। बदले में, रणवीर जाने से पहले उन्हे गले लगाते है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के ए ग्रेड एक्टर है जिसकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। बिना बॉलीवुड बैकग्राउंड के भारतीय सिनेमा में रणवीर ने ये मुकाम अपने शानदार अभिनय और कौशल के दम पर हासिल किया है। फिल्म पद्मावत, राम लीला, गली बॉय और बाजीराव मस्तानी से रणवीर सिंह को नई पहचान मिली।

प्रमुख खबरें

जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

Carlsen का जलवा बरकरार! 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन, असाउबायेवा ने भी किया Triple Crown हासिल

तुम्हारे पाँवों के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि..., Mallikarjun Kharge के आरोपों पर JP Nadda का तीखा पलटवार

1 जनवरी से BRICS की कमान भारत के हाथ, 2026 में टूटेगा पश्चिमी दबदबा, New Global Era की होगी शुरुआत