Ranveer Singh Birthday: 41 के हुए Ranveer Singh, जानें कैसे बने Bollywood के Record-Breaker

By अनन्या मिश्रा | Jul 06, 2026

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज यानी की 06 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी कुछ हासिल किया है। रणवीर सिंह ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

एक्टिंग करियर

रणवीर सिंह की दादी 50-60 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थीं। रणवीर के अंदर एक्टर बनने का कीड़ा उनकी दादी ने डाला था। साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म से रणवीर सिंह को पहचान मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने 15 साल के फिल्मी करियर में अभिनेता ने 17 फिल्मों में काम किया है।

अभिनेता भारतीय सिनेमा के सबसे मजबूत ग्लोबल स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने 'पद्मावत', 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'बाजीराव मस्तानी', 'बेफिक्रे', 'सिम्बा', 'गुंडे', 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी फिल्मों में काम किया है।

पर्सनल लाइफ

लंबे समय तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का अफेयर रहा। फिर 14 नवंबर 2018 को कपल ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। वहीं रणवीर और दीपिका की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है।

प्रमुख खबरें

जो भी इस पाप से जुड़ा हुआ है, उसको सजा दिलाएंगे, चंपत राय पर फैसला आने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष का बड़ा बयान

PoK में बिगड़ते हालात के बीच Border के पास Indian Army ने किया शक्ति प्रदर्शन, LoC पर High Alert

सुनो मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त, नेतन्याहू ने जेडी वेंस के एकमात्र सहयोगी वाले दावे को नकारा

MP Govt Jobs: कृषि विभाग में Agriculture Officer की 2784 पदों पर भर्ती, जानें पूरी Vacancy डिटेल