किस्सा: धर्मेंद्र-हेमा मालिनी के दामाद बनने वाले थे रणवीर सिंह, इस वजह से बेटी ने किया था रिजेक्ट!

By रेनू तिवारी | Sep 23, 2020

बॉलीवुड की दुनिया में सितारों से जुड़े काफी किस्से है। कुछ किस्सों पर तो सितारे अपनी मुहर भी लगा चुके हैं। कुछ पर मुहर लगना बाकी है। मुंबई गलियारों में  रहने वाली गोसिप क्वीन ने एक किस्सा और बताया है ये किस्सा दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंंह से जुड़ा है। अगर किस्मत न बदलती तो रणवीर सिंह आज दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र- हेमा मालिनी के दमाद होते। वो कैसे? आइये आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को एशियन फिल्म अवार्ड्स में मिला दो कैटेगरी में नोमिनेशन

रणवीर सिंह के साथ आहाना की दोस्ती काफी अच्छी थी। दोनों साथ में काफी अच्छा समय गुजार रहे थ। एक एक्टर बनने का ख्वाब भी रणवीर सिंह ने आहाना के साथ ही देखा था। दोनों साथ में काफी खुश दिखायी दे रहे थे लेकिन एक दिन एक्ट्री होती है कॉलेज में आदित्य रॉय कपूर की। आदित्य कॉलेज टाइम से ही लड़कियों के बीच काफी मशहूर रहे हैं। उनके कूल लुक पर लड़कियां अपना दिल हार बैठती थी। आहाना ने भी आदित्य को देखा। आदित्य की भी निगाहें आहाना से टकरा गया। दोनों ने के बीच प्यार शुरू हो गया। आहाना ने रणवीर को बिना बताए उनसे ब्रेकअप कर लिया। 

रणवीर सिंह इस बात से काफी अपसेट हुए। कुछ दिन बढ़ाई पूरी करने के बाद वह अमेरिका अपनी मास्टर्स की बढ़ाई करने चले गये। आदित्य के साथ आहाना का रिश्ता 4 साल तक चला। दोनों के बीच 4 साल बाद काफी झगड़े होने लगे थे। आहाना आदित्य को हमेशा छोड़ने की धमकी देती थी क्योंकि आदित्य टीवी में काम करने लगे थे और वह बिजी हो गये थे। दोनों का आखिरी में ब्रेकअप हो गया। 

4 साल फिल्मों में अपनी करियर बनाने रणवीर सिंह भारत आये और एक एड ऐजेन्सी में नौकरी करने लगे। धीरे-धीरे संघर्ष के बाद रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Iran को दो टूक, Global Oil Supply में कोई भी रुकावट बर्दाश्त नहीं होगी

Online Fraud पर RBI का सख्त शिकंजा, UPI यूजर्स के लिए आए ये 5 बड़े Security Rules

Gold Price Crash: मार्च में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 12% सस्ता हुआ सोना, जानें वजह

PSL 2024 में Babar Azam का जलवा, T20 Record बनाकर Virat Kohli को भी पछाड़ा, बने Fastest 12000 रन