बैन का कोई असर नहीं, इस महीने से शुरू होगी Ranveer Singh की Pralay की शूटिंग

By एकता | May 28, 2026

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा जारी नॉन-कॉपरेशन नोटिस को लेकर चर्चा में हैं। इस विवाद पर राखी सावंत सहित इंडस्ट्री के कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद का रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। उनकी अगली बड़ी फिल्म 'प्रलय' को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाह

जॉम्बीज पर आधारित होगी कहानी

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी रोमांच है। यह एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी पूरी तरह तबाह हो चुकी मुंबई शहर पर आधारित है। फिल्म में आधुनिक एआई (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके शहर का डरावना और बर्बाद रूप पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जो मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं और इससे पहले 'स्कैम 1992' और 'लूटेरे' जैसी चर्चित सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods के बाद Infosys अधिकारी Lax Gopisetty लापता, संपर्क की कोशिशें जारी

CM Bhagwant Mann का ऐलान, Punjab की 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

Nepal Floods: महाराष्ट्र के 299 नागरिक सुरक्षित, 60 लोगों से संपर्क की कोशिश जारी

धावक Abhishek Pal को NADA का नोटिस, Asian Games से पहले डोपिंग का मामला