Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाह

Honey Singh
Instagram
एकता । May 28 2026 6:08PM

यो यो हनी सिंह ने अपने करियर के शिखर पर ड्रग्स की लत और अहंकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे खुद को भगवान समझने लगे थे। उन्होंने यह भी साझा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें नशे से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने एक हालिया इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के अच्छे और बुरे दोनों दौर के बारे में खुलकर बात की। हनी सिंह ने बताया कि जब वे सफलता के शिखर पर थे, तब वे ड्रग्स की लत का शिकार हो चुके थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार से जुड़ी एक अहम बात भी शेयर की, जो उन्हें अक्सर समझाया करते थे।

'खुद को भगवान समझने लगा था'

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि साल 2013 और 2014 में जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तब वे पूरी तरह होश में नहीं थे। कम उम्र में मिली बेहिसाब सफलता और पैसे के कारण उनका स्वभाव बदल गया था और वे दूसरों का सम्मान करना भूल गए थे। हनी सिंह ने बताया कि वे इतने अहंकारी हो गए थे कि खुद को भगवान समझने लगे थे। इसी दौरान ड्रग्स की लत की वजह से उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, और आज उन्हें अपने उस पुराने रूप से नफरत होती है।

इसे भी पढ़ें: CINTAA बनाम FWICE! Ranveer Singh विवाद पर एसोसिएशन हेड Poonam Dhillon ने उठाए सवाल, बातचीत के जरिए समाधान की वकालत

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने दी थी सलाह

हनी सिंह ने साफ किया कि वे अपनी इस हालत के लिए फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, जो बेहद सीधे और सरल हैं। हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार अक्सर उन्हें ड्रग्स से दूर रहने की सलाह देते थे। शाहरुख खान ने तो कई बार उनसे कहा था कि यह नशा उन्हें एक दिन पूरी तरह बर्बाद और खत्म कर देगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़