एक और निठारी कांड! नाबालिग का ही करता था रेप फिर हत्या कर शवों को नहर में फेंकता था; एक फोन कॉल से फंसा आरोपी

By निधि अविनाश | Jan 11, 2022

फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामना आया है जिसको सुनकर सबके रौगंटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि फरीदाबाद पुलिस ने एक सिरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले दिनों एक छात्रा का मर्डर किया था। पुलिस ने पूछताछ किया जिसमें आरोपी ने बहुत बड़े खुलासे किए है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि, उसने दो साल में तीन और लड़कियों के साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या भी की। आरोपी  फरीदाबाद के सेक्टर 16 के सिटी असप्ताल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। आरोपी की पहचान जसाना गांव के रहने वाले सिंहराज नागर के रूप में की गई है। इससे 36 साल पहले भी आरोपी ने दो रिश्तेदारों की हत्या की थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़कियो का पहले रेप करता था फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता था। हत्या करने का बाद वह लाशों को आगरा के नहर में फेंक देता था। उन्होंने बताया कि, नहर में शव का कोई सुराग नहीं मिला लेकिन आखिरी बार जब आरोपी ने शव को नहर में फेंका तो लाश झाड़ी में ही फंस गया। दो दिन बाद आरोपी नागर को पता चला की उसके द्वारा फेंका गया शव झाड़ी में ही फंस गया है। जिसके बाद आरोपी ने हत्या करने वाली महिला की दादी को कॉल कर हत्या की बात कबूली। महिला की दादी ने पुलिस को सुचित किया जिसके बाद नागर को अरेस्ट किया गया। नागर ने पुलिस को बताया कि उसने साल 2019 से अब तक तीन नाबालिग लड़कियों का रेप किया है और उनकी हत्या की है। 

दो दिन तक करता था बलात्कार

फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियां ने बताया कि, आरोपी नागर ने तीन लड़कियों से पहले से ही परिचित था। 31 दिसंबर को वह उसे साइकिल से फरीदाबाद से करीब 16 किलोमीटर दूर अपने गांव जसाना ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ दो दिनों तक बलात्कार किया। दो दिनों तक लड़की को कमरे में बंद करके उसके साथ रेप किया और फिर हत्या कर उसका शव आगरा ने नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आगे बताया कि, नागर ने चायवाले की 15 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अस्पताल में कमरे में ले गया जहां उसके साथ रेप किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो उसका गला घोंट दिया और बाद में शव को नहर में फेंक दिया। वहीं अगस्त 2020 में  उसने अस्पताल में एक हाउसकीपिंग स्टाफ की नाबालिग बहन के साथ बलात्कार किया और हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। डीसीपी ने कहा कि जून 2021 में उसने एक और नाबालिग के साथ इसी तरह का जघन्य कृत्य किया।

प्रमुख खबरें

Analysis: अपने ही गढ़ में कैसे घिरीं ममता बनर्जी? बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसी, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत के 5 बड़े कारण

Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: इस खास विधि से करें Puja, Lord Ganesha हर लेंगे आपके सारे संकट

UAE पर ईरान का मिसाइल हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, स्कूल-कॉलेज हुए ऑनलाइन

भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत! तपती गर्मी में कौन बना China का नया दुश्मन?