बिजनौर में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

 मानसिक रूप से अस्वस्थ्य एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के एक आरोपी व्यक्ति को शनिवार तड़के यहां पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीतेश प्रताप सिंह ने बताया कि कीरतपुर थाने में 20 नवंबर को एक शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दूध बिक्री का काम करने वाले यूसुफ छह महीने पहले 16 वर्षीय किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने यूसुफ को शनिवार तड़के लगभग चार बजे रामा पेपर मिल के पास घेरा तो उसने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में यूसुफ के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता