तेलंगाना में भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना में 2007 में एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में भाजपा के एक स्थानीय नेता एवं वकील के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वकील रघुनंदन राव ने उसका बलात्कार किया, जिसके बाद राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

महिला ने आरोप लगाया कि 2007 में वकील ने उसे अपने दफ्तर में बुला कर नशीली दवा मिली हुई कॉफी पीने को दी, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि जब वह नशे की हालत में थी तब राव ने उससे बलात्कार किया। हालांकि, 2019 में भाजपा के टिकट पर मेडक सीट लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले राव ने आरोपों का खंडन किया है। 

इसे भी पढ़ें: AAP को अपना नाम मुस्लिम लीग रख लेना चाहिये: कपिल मिश्रा

महिला ने कहा कि वह 2003 में राव के पास अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दायर करने के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करने गई थी। शिकायत के आधार पर वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत